संभल, सितम्बर 22 -- Sambhal News: खनन की अनुमति की आड़ में नियमों को दरकिनार कर ओवरलोड डंपर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। कैलादेवी थाना क्षेत्र में खनन के बाद मिट्टी से लदे डंपर रोजाना बड़ी संख्या में शहर में प्रवेश कर रहे हैं। चौधरी सराय चौराहे से होकर भारी डंपर हसनपुर मार्ग की ओर भी गुजर रहे हैं, जबकि कुछ वाहन ईदगाह रोड का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं नखासा क्षेत्र में कल्याणपुर गांव की तरफ से ओवरलोड़ डंपर बाईपास पर दौड़ रहे हैं। इससे शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से खनन की मिट्टी ढ़ोने वाले डंपर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकांश डंपरों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक ऊंचाई तक मिट्टी भरी जा रही है। बॉडी से करीब तीन फीट तक ऊंची मिट्टी लादकर वाहन सड़कों पर दौड़ रह...