Sambhal News: खनन की अनुमति की आड़ में शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर
संभल, सितम्बर 21 -- Sambhal News: खनन की अनुमति होने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोड डंपर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। चौधरी सराय चौराहे से होकर रोजाना बड़ी संख्या में भारी डंपर गुजर रहे हैं। क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदे इन वाहनों के कारण सड़क पर दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही हादसे का खतरा भी बना हुआ है। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल चौधरी सराय पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद ओवरलोड डंपरों की लगातार आवाजाही पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनन सामग्री लादकर ले जाई जा रही है। कई बार सामग्री ढकने के नियमों का भी पालन नहीं किया जाता, जिससे सड़क पर धूल और मिट्टी फैलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.