संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: संभल कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर आदमपुर रोड स्थित बदायूं दरवाजा मोहल्ले में खड़ी एक ईको कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गैस किट लगी होने के कारण करीब 45 मिनट तक इलाके में दहशत का माहौल रहा। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे हाशिम मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़ी ईको कार से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें उठने से आसपास के लोग घबरा गए और गैस किट में विस्फोट की आशंका के चलते सुरक्षित दूरी पर चले गए। आग की तपिश से ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार भी प्रभावित हुए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और चौधरी सराय पुलिस मौके पर पहुंच गई।...