Sambhal News: कोहरे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बन रहीं 'चलता-फिरता खतरा', पीछे न रिफ्लेक्टर न लाल कपड़ा
संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: नवंबर की शुरुआत के साथ ही सुबह के समय कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। धुंध बढ़ने के साथ ही सड़कों पर वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में सड़कों पर दौड़ रहीं गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही लाल कपड़ा बांधा गया है। ऐसे में सुबह के कोहरे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ट्रैक्टर-ट्रालियां नजर नहीं आतीं। इन दिनों गन्ना पेराई का सीजन शुरू होने के साथ ही सड़कों पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रालियों की चमकेगी पहचान, 55 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर सुबह और देर शाम बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.