Sambhal News: कॉलेज से लौट रहे कक्षा 11 के छात्र को घेरकर पीटा, धमकी देकर फरार
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने कॉलेज के दो छात्रों समेत अन्य युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव अलिया कल्याणपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटा रितम सिरोही भवालपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटते समय कॉलेज के ही दो छात्रों ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि राहगीरों को आता देख युवक अपनी बाइक मौके पर छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.