Sambhal News: कैला देवी-पाठकपुर मार्ग चौड़ीकरण को शुरू हुए बैनामे
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने रफ्तार बढ़ा दी है। जिले में बहुप्रतीक्षित कैला देवी-पाठकपुर मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही भगवान श्रीकल्कि नगरी की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग परियोजना के लिए भी भूमि अधिग्रहण तेजी से किया जा रहा है। कैला देवी-पाठकपुर मार्ग चौड़ीकरण के लिए कुल 58 बैनामों के माध्यम से 5.3464 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। प्रशासन की ओर से प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक छह बैनामों के जरिए 1.6434 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्ग चौड़ीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। वहीं जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.