संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: कैलादेवी तहसील क्षेत्र स्थित कैलादेवी धाम में चल रही मां श्री कैलादेवी रामलीला कमेटी की नौ दिवसीय रामलीला का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर धाम परिसर में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर खरीदारी की और धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मेले में दिनभर रौनक बनी रही। महिलाओं और बच्चों ने खिलौनों, घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, झूलों और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो बड़ों ने मेले में घूमकर उत्सव का लुत्फ उठाया। शाम होते ही रामलीला का मुख्य आकर्षण राम-रावण युद्ध शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जारी के दशहरा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और रावण ...