संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव धामपुर में चामुंडा मंदिर के पास कुशल देवल के मकान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आए। कथा व्यास कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, छप्पन भोग, महारास लीला और रासलीला में भगवान शंकर के आगमन का मनोहारी प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथावाचक कृष्ण शास्त्री ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं और इनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण माने गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भक्त ठाकुरजी के इन गीतों को भावपूर्वक गाता है, उसे वृंदावन की भक्ति सहज रूप से प्राप्त होती है और वह भवसागर से पार हो जाता है। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया...