संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: काफूरपुर, संवाददाता। थाना ऐंचोड़ा कम्बोह क्षेत्र के मनौटा मार्ग पर शाहपुर सिरपुड़ा के निकट अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक वाहन के नीचे दबकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव महमूद नगर निवासी शराफत हुसैन ई-रिक्शा लेकर नगली मनोटा मार्ग से गुजर रहे थे। जब वह शाहपुर सिरपुड़ा के निकट पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता ई-रिक्शा के सामने आ गया। ई-रिक्शा कुत्ते से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से चालक शराफत हुसैन उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को हटाकर घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उ...