Sambhal News: कुएं पर निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव, मासूम समेत नौ घायल
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहैरा में सोमवार दोपहर कुएं पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक छतों से भी ईंट पत्थर बरसते रहे। घटना में छह वर्षीय बच्ची और चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। करीब एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुहैरा निवासी कुलदीप कुमार और आराम सिंह के परिवारों के बीच सोमवार को कुएं पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोग इसका लंबे समय से विरोध कर रहे थे। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इसी दौरान कुछ लोग घरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.