संभल, अगस्त 31 -- Sambhal News: सौंधन, संवाददाता। कैलादेवी थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार रात चोरों ने किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाकर दर्जनभर से अधिक स्टार्टर केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने नलकूपों की कोठरियों के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हुई। एक साथ कई नलकूपों में चोरी से किसानों में भय और आक्रोश है। साकिन और बिचपुरी गांव के किसानों के नलकूप कैलादेवी थाना क्षेत्र के जंगल में हैं। चोरों ने छोटे सिंह, श्यामलाल, मित्रपाल, मलखान, रोहतास, हेतराम, लटूरी, भूरे, जगन्नाथ, हरिराम, चौहान सिंह, रामनाथ और धर्मवीर समेत अन्य किसानों के नलकूपों से स्टार केबल चोरी कर लिया। किसानों ने बताया कि चोर देररास नलकूपों की कोठरियों के ताले तोड़कर अंदर रखा कीमती केबल और अन्य सामान समेट ले गए। सुबह खेतों पर...