संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: जिले में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसलें तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई हैं। पककर तैयार फसल के गिरने से किसानों को नुकसान की आशंका सताने लगी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। पहले से तैयार खड़ी फसल के जमीन पर गिरने के बाद पानी में पड़े दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो खेतों में गिरी फसल को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से धंधा चौपट व खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों का मोटा नुकसान धान और बाजरा की फसल इस समय कटाई के करीब है, ऐसे में मौसम की मार ने किसानों की कई महीनों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है।...