संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस व भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के के पदाधिकारियों की तहसील सभागार में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं, राजस्व विभाग के कार्यों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। वक्ताओं ने भूमि के अंश निर्धारण, विरासत दर्ज कराने और आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र जारी करने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। बिजली कटौती और गलत बिलों से उपभोक्ताओं को होने वाली परेश...