संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 12 वर्षीय बेटी 17 अगस्त को घर से कूड़ा डालने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही युवक पीछे से वहां पहुंच गया और किशोरी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित करना शुरू कर दिया। जब किशोरी ने विरोध किया तो युवक किशोरी को जबरन रास्ते के पास ईख के खेत में खींचकर ले गया। खेत में आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...