Sambhal News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में तीन पर रिपोर्ट
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: जुनावई। थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 मई को किशोरी को गांव का ही एक युवक अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की। आसपास के गांवों के अलावा रिश्तेदारियों में भी उसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी को घर से ले जाने की साजिश में गांव का ही एक शामिल था। तहरीर में पिता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र को सांकरा घाट के नजदीक से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.