संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: थाना बबराला पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को 14 जून को एक युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को आरोपी विनोद पुत्र राजेंद्र, निवासी लोधे की मढ़ैया, थाना बबराला को क्षेत्र के नूरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया। पु...