Sambhal News: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, दी तहरीर
संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोसी एक युवक करीब एक वर्ष से उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा रहा है। आरोप है कि 28 सितंबर की शाम करीब पांच बजे महिला ने युवक को इस तरह की हरकत करने से मना किया तो उसने और उसके जीजा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 7:45 बजे जब वह परिवार के साथ बाहर गई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी युवक और उसका जीजा घर पहुंचे। दोनों ने बेटी पर अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.