Sambhal News: किले से नए आशियाने की ओर बढ़े 21 परिवार, हाथों में पट्टे आते ही खिले चेहरे
संभल, अगस्त 28 -- Sambhal News: ऐतिहासिक किले की चारदीवारी में लंबे समय से जिंदगी गुजार रहे 21 परिवारों के लिए गुरुवार का दिन उम्मीद और खुशी लेकर आया। सौंधन मोहम्मदपुर स्थित पुरातत्व विभाग संरक्षित किले में रह रहे इन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। प्रशासन की पहल पर मढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को पुनर्वास के लिए भूमि के पट्टा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। हाथों में पट्टे आते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकारियों ने भूमि की नाप-जोख के बाद लाभार्थियों को पट्टा प्रमाण पत्र सौंपे। इनमें पांच विधवा महिलाएं शांति, रामस्नेही, भोला देवी, कमला देवी और मीणा देवी भी शामिल हैं। कुल 21 परिवारों को पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिनमें 16 पुरुष लाभार्थी भी शामिल हैं। पट्टा मिलने के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.