Sambhal News: काले बादलों ने बढ़ाई बारिश की उम्मीद, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: जनपद में मंगलवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह से ही आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी रही। दोपहर के समय अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश तेज नहीं हुई और कुछ देर बाद थम गई। बूंदाबांदी के साथ चली ठंडी हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार सुबह से बादल छाए रहने के कारण तापमान में भी नरमी महसूस की गई। दोपहर में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम और खुशनुमा हो गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: धूप-छांव के बीच उमस ने छुड़ाए पसीने, आज तेज बारिश के आसार लोग बारिश के तेज होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बादल सिर्फ आसमान में छाए रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.