Sambhal News: काली पट्टी बांधकर शिक्षिकाओं ने किया शिक्षण कार्य, तीसरे दिन भी विरोध जारी
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: एनकेबीएमजी कॉलेज में बुधवार को फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर शिक्षिकाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षिकाओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उनकी जायज मांगों और समस्याओं पर शासन व संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। इसी के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध के साथ अपनी शिक्षण जिम्मेदारियां भी पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। इस दौरान प्रो. स्नेह लता पांडे, प्रो. सोनिया बिंद्रा, डॉ. सुमिता शर्मा, प्रो. दीपा पाठक, डॉ. रीता, डॉ. अमिता चौधरी, डॉ. सुमन श्रेष्ठ, डॉ. प्रीति चौधरी, डॉ. अमनदीप कौर और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.