संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: बहजोई कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्योग व्यापार बंधु की बैठक से लौट रहे व्यापारियों की कार मंगलवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गई। कोतवाली क्षेत्र के नेहटा रोड स्थित सैनिक चौराहे पर सामने से आ रही एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा नेता सहित पांच व्यापारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा नेता अंकित जैन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार (मोनू), हरि गोपाल वार्ष्णेय और शीनू गुप्ता बहजोई कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में शामिल होकर कार से चंदौसी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नेहटा रोड स्थित सैनिक चौराहे के पास पहुंची, सामने से आ रही डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी ...