संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: अलीगढ़-मुरादाबाद नए बाईपास पर रविवार की सुबह कार को बचाने के चक्कर में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार की सुबह लगभग सात बजे ई-रिक्शा बहजोई की ओर से सवारियों को लेकर चन्दौसी आ रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़-मुरादाबाद नए बाईपास के पास पहुंचा, तभी बाईपास से चन्दौसी की ओर इंडीकेटर देते हुए कार आई, लेकिन चालक ने कार को चन्दौसी की जगह बहजोई की ओर मोड दी। अचानक सामने आई कार को बचाने में चालक ई-रिक्शा नियंत्रण हो गया ...