संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र में शनिवार की सुबह कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार भाई बहन घायल हो गए। रहागीरो ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने डाक्टरों ने भाई को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मैथरा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र देशराज सिंह रोजाना की तरह शनिवार की सुबह स्कूटी से चन्दौसी आ रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ छोटी बहन सुषमा भी थी। जैसे ही वह चंदौसी- बहजोई रोड अफजलपुर डरौली के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई बहन घायल हो गए। जबकि चालक कार लेकर मौके से भाग गया। गनिमत रही कि युवक ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने...