संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बुधवार को विकासखंड पवांसा की न्याय पंचायत नगलिया बल्लू में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छता, जल संरक्षण, डिजिटल लाइब्रेरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी और विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री और आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। नगलिया बल्लू की पंचायत सहायक रेणु कुमारी तथा कासमपुर जगरूप के पंचायत सहायक शालू राघव का मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम काजीबेहटा के पंचायत सहायक प्रमोद कुमार और ग्राम कैली की पंचायत सहायक सोनी को कारण बताओ...