Sambhal News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, व्यवस्था परखने पहुंचे एसपी
संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिसौना डाण्डा गंगा घाट पर लगने वाले विशाल गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने रजपुरा थाना क्षेत्र के गंगा घाट पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। गंगा मेले में संभल जनपद के अलावा आसपास के जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। पूरे मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर और जोन में बांटकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.