संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बुधवार रात दीवार फांदकर तीन चोर घर में घुस गए। पीड़िता का आरोप है कि चोरों ने कमरे में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए और चारपाई पर सो रही महिला के कानों से कुंडल व बालियां खींच लीं। महिला ने विरोध करने पर चोरों पर गला दबाने का भी आरोप लगाया। जाग होने पर चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे एक व्यक्ति भागता दिखाई दे रहा है।

घटना का विवरण थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नवल सिंह, उसकी पत्नी आशा और परिवार के अन्य सदस्य बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे तीन चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। आरोप है कि चोरों ने कमरे में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चारपाई पर सो रही आशा के...