Sambhal News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, जिले में 40 दिन तक रहेगी कड़ी निगरानी
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: पवित्र श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। करीब 40 दिन तक चलने वाले कांवड़ आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। कांवड़ मार्गों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 85 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कराएं। विशेष रूप से सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान देने को कहा गया है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.