संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों, मंदिरों और प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत सिरसी नगर पंचायत स्थित पक्षी विहार से हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वहां स्थित झील का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को झील का चिन्हांकन कर उसके सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही यारा फर्टिलाइजर के प्रतिनिधियों से भी इस दिशा में सहयोग करने को कहा गया। इसके बाद अधिकारियों ने निर्माणाधीन गौशा...