Sambhal News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले चिकित्सा शिविरों, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं और एंबुलेंस सेवाओं की तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिकित्सा शिविर के लिए पर्याप्त फर्स्ट एड किट तैयार रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.