संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन की ओर से जारी कांवड़ यात्रा-2026 कार्ययोजना के तहत सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन और साफ-सफाई सहित हर व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले को पांच जोनों में विभाजित कर निगरानी का मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है, जबकि पिछले पांच वर्षों से कायम जीरो डूबने की घटना के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार पूरे जिले में 12,456 सीसीटीवी कैमरों और एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से कांवड़ यात्रा की पल-पल निगरानी की जाएगी। नौ प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि 17 थाना क्षे...