Sambhal News: कल चार घंटे बिजली गुल, दो उपकेंद्रों पर होगा अनुरक्षण कार्य
संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्य के चलते बुधवार को आडौल और खिरनी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आडौल एवं खिरनी पर अनुरक्षण माह के तहत 33/11 केवी लाइनों के नीचे आ रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई तथा लाइनों के जरूरी अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दोनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने प्रभावित घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें और विद्युत व्यवधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। यह भी पढ़ें- Shamli News: आदर्श मंडी क्षेत्र में आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित उपखंड अधिकारी चतुर्थ पंवासा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.