Sambhal News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: शहर के सीता रोड स्थित गीता सत्संग भवन में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा निकाली। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। कथा वाचक प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अनेक जन्मों के पुण्यों के उदय से प्राप्त होता है। भागवत भगवान श्रीकृष्ण का वाङ्मय स्वरूप है। जिसके श्रवण से मनुष्य के जीवन के दैहिक, दैविक और भौतिक कष्ट दूर होते हैं तथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की भावना जागृत होती है। उन्होंने धुंधकारी और गोकर्ण के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य सांसारिक मोह में उलझकर अपने वास्तविक धर्म और कर्तव्यों से दूर होता जा रहा है। भागवत कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.