संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण्ध किए सिर पर कलश उठाएं, बैंड बाजों की धुनों पर भक्तिमय झूमते हुए चल रही थी। कलश यात्रा मंदिर से शुरु होकर मुंसिफ रोड, आवास विकास, शक्ति नगर होकर मंदिर पहुंची, जहां पर पंडित पुरुषोत्तम दास ने पूर्ण विधि विधान से पूजन कराकर कलश स्थापित कराए गए। कथाव्यास रमेश चंद अधीर ने प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा का महत्त्व बताते हुए श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा के आयोजन के विशेष महत्त्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रेरणादायक एवं धार्मिक कथाओं का श्रवण भी कराया। अंत में आरती के साथ प्रसाद वितरण किया ग...