संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का पूर्ण विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न गली-मोहल्लों और चौराहों से होते हुए बनखंडी संत आश्रम, चौधराना बाबा, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर और मां चामुंडा देवी मंदिर के समीप से गुजरी। इसके बाद यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएं डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए भक्ति भाव चल रही थी। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। कलश स्थापित करने के बाद वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य गौरव कुमार शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। कहा कि श्रीमद्भा...