Sambhal News: करोड़ों की स्ट्रीट लाइट परियोजना में बड़ा घपला, 271 पोल और 253 लाइटें गायब
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: चन्दौसी में करीब 5.17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई स्ट्रीट लाइट परियोजना में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद की लापरवाही से करोड़ों रुपये की लाइटें और पोल गायब हो गए। राज्य मंत्री की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में इस बड़े घपले की पुष्टि होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने चन्दौसी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से तीन दिन के भीतर जवाब-तलब करते हुए कड़ा नोटिस थमा दिया है। वर्ष 2022 में प्रदेश की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग (यांत्रिक) मुरादाबाद ने चन्दौसी में सिम्स कॉलेज से विश्वकर्मा धर्मकांटा और ग्रीन सिटी से रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज होते हुए ओएलएफ तक कुल 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.