संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: बबराला थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त बुधवार को हो गई। मृतका की पहचान बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियावैन निवासी नेक्सी (48) पत्नी मनजीत के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव के पास कपड़ों से भरे दो थैले भी मिले थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया। बुधवार को परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान नेक्सी पत्नी मनजीत के रूप में की...