Sambhal News: करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार,जयपुरी चूड़ा की बढ़ी डिमांड
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: करवा चौथ के पर्व को लेकर संभल के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाएं साड़ियों, चूड़ियों और शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। पर्व को लेकर कपड़ों और शृंगार की दुकानों पर आकर्षक डिजाइनों की भरमार है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ पर पारंपरिक परिधानों के साथ नए फैशन का भी खूब आकर्षण देखने को मिल रहा है। बाजार में सरारा, गरारा, लहंगा-चुनरी और जयपुरी साड़ियों की मांग बनी हुई है। इसके अलावा हैंडवर्क वाली साड़ियां और जिम्मी चू कपड़े से बनी साड़ियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, पर्व पर महिलाएं ऐसे परिधान पसंद कर रही हैं। जिन्हें पहनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.