Sambhal News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार, जाम और अतिक्रमण से लोग बेहाल
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: करवाचौथ की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं और अन्य ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। लेकिन जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को त्योहार को देखते हुए बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ानी चाहिए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि लोगों को खरीदारी करने में परेशानी न हो और यातायात सुचारु बना रहे। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं चूड़ियां, साज-श्रृंगार का सामान और पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर यातायात व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: त्योहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.