संभल, अगस्त 17 -- Sambhal News: संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने के करणी सेना के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से संबंधित संदेश प्रसारित होने के बाद असमोली थाना क्षेत्र समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर करणी सेना से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही रोक दिया गया। सावन के तीसरे सोमवार को बृजघाट से गंगाजल लेकर हरिहर मंदिर की ओर जा रहे करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष रितिक राजपूत समेत अन्य पदाधिकारियों को असमोली थाना क्षेत्र के सैंधरी गांव में पुलिस ने रोक लिया। सूचना मिलने पर मढ़न चौकी प्रभारी अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Amroha News: संभल भाजपा जिलाध्यक्ष के जत्थे का स्वागत पुलिस ने पदाधिकारियों को हरिहर मंदिर की ओर जाने की अ...