Sambhal News: कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, कोहराम
संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रिवाड़ा में शुक्रवार को प्रेस करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता की अचानक मौत से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव रिवाड़ा निवासी रामदास (40)पुत्र डम्बर सिंह घर में कपड़ों पर प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक प्रेस में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से रामदास बुरी तरह झुलसकर मौके पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.