Sambhal News: कंस वध के बाद श्रीकृष्ण ने माता-पिता को कराया कारागार से मुक्त
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली के गांव अखबंदपुर स्थित काली देवी मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कथावाचक प्रेम बिहारी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की मथुरा लीला, कंस वध, माता-पिता की मुक्ति, गुरु आश्रम में शिक्षा, जरासंध से युद्ध और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रुक्मिणी मंगल की दिव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा पहुंचकर अत्याचारी कंस का वध किया और माता देवकी व पिता वासुदेव को कारागार से मुक्त कराया। इसके बाद नाना उग्रसेन को मथुरा का राजा बनाकर न्यायपूर्ण शासन की स्थापना की। श्रीकृष्ण और बलराम ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर गुरु के प्रति समर्पण का आदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.