Sambhal News: कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: विकासखंड संभल के गांव अलिया कल्याणपुर में लोकेश कुमार के मकान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार रात कथावाचक पुरुषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने कंस वध, उद्धव-गोपियों की वार्ता और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। भजन गायक प्रेम भारद्वाज के भजनों से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर मथुरा की प्रजा को अत्याचार और भय से मुक्ति दिलाई। इसके बाद उद्धव के ब्रज पहुंचने का प्रसंग सुनाया गया। माता यशोदा और ब्रजवासियों ने कृष्ण-वियोग की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि लल्ला के बिना आंगन, गलियां और उत्सव सब सूने हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु गोपियों ने उद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.