संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: नगर के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर श्री गणेश मेला परिषद द्वारा पांच दिवसीय पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था। मंगलवार को पतंगबाजी का रोमांचक समापन हो गया। स्वर्गीय कमलेश चौधरी की स्मृति में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओवैस और मेहंदी हसन की टीम के बीच खेला गया, जिसमें ओवैस की टीम ने 6-3 से शानदार जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में इस बार दूर-दराज से आई 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसका पांच दिनों तक पतंग प्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पाती व उबेश तथा मोहित व मेहंदी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसके बाद ओवैस और मेहंदी की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। राह...