संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: उत्तर रेलवे के राजघाट नरौरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समपार संख्या- 56/सी (पवॉरी व दादपुर रोड फाटक) पर मरम्मत और ओवरहॉलिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के चलते यह फाटक 27 सितंबर की सुबह 8 बजे से 28 सितंबर की शाम 7 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रे०प०) राजघाट नरौरा द्वारा जिलाधिकारी संभल को भेजे गए पत्र के अनुसार, इस दौरान रेलवे ट्रैक के रख-रखाव का काम सुनिश्चित किया गया है। रेल कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात को डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दो रेलवे फाटक मरम्मत के लिए रहेंगे बंद फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों की सुविधा के...