Sambhal News: ओवरलोडिंग पर चला पुलिस का डंडा, 21 वाहन सीज
संभल, सितम्बर 13 -- Sambhal News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को यातायात पुलिस ने चंदौसी चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह और टीम ने टेंपो व ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा बिना फिटनेस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। टीएसआई अशोक कुमार ने 21 वाहनों को सीज किया। ओवरलोडिंग के सात मामलों समेत कुल 220 चालान कर 6,16,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीन बुलेट पर मोडिफाइड साइलेंसर मिलने पर भी कार्रवाई हुई। यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.