संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: विधिक माप विज्ञान विभाग ने गुरुवार को गुन्नौर तहसील क्षेत्र में ओवररेटिंग, घटतौली और असत्यापित तौल उपकरणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। उधरनपुर, कैल, बबराला से लेकर चाऊपुर डांडा तक विभिन्न बाजारों में कुल 45 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 12 दुकानदारों का चालान कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ विक्रेताओं, मिठाई की दुकानों, किराना व्यापारियों सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में दो दुकानदार निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर कोल्ड ड्रिंक बेचते पाए गए, जबकि दो दुकानों पर घटतौली की शिकायत सही मिलने पर चालान किए गए। इसके अलावा आठ दुकानदार असत्यापित तौल एवं माप उपकरणों का प्रयोग करते पाए गए, जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Simdega News: मीट एवं चिकन दुकानों म...