Sambhal News: ऑटो रोकर अवैध वसूली मांगने का आरोप, मारपीट
संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला निवासी लाजवाब पुत्र फरमान हैदर ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने परिवार के साथ ऑटो से मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह मढ़न अड्डे पर पहुंचा तभी कुछ लोग ऑटो रोक लिया। रोड पर ऑटो चलाने के बदले 500 रुपये की मांग की। जब रुपये देने से मना करने पर लोगों ने ऑटो का अगला शीशा तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही धमकी देने लगे की अगर रोड पर ऑटो चलाने के लिए रुपये देने होंगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.