Sambhal News: एसीजेएम कोर्ट की मांग और बढ़े विद्युत भार पर राहत की गुहार, राजू यादव ने सीएम को भेजा पत्र
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: गुन्नौर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो अलग-अलग पत्र भेजकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने एक ओर गुन्नौर तहसील में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) न्यायालय की स्थापना का अनुरोध किया है, वहीं दूसरी ओर लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं का बढ़ाया गया विद्युत भार कम कराने की मांग उठाई है। पूर्व विधायक ने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान में गुन्नौर क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से भी एसीजेएम कोर्ट की स्थापना का प्रस्ताव दिया जा चुका है तथा न्यायालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.