Sambhal News: एमआरएफ सेंटर में लगी आग, फायर बिग्रेड प्रभारी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: चन्दौसी के लक्ष्मण गंज स्थित नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर में शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सेंटर से आग की लपटें उठने लगीं, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने आग की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझा दिया। नगर के लक्ष्मण गंज क्षेत्र में नगर पालिका का ए्रमआरएफ सेंटर संचालित है, जहां शहर से एकत्रित होने वाले ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और उपयोगी सामग्री को अलग करने का कार्य किया जाता है। सेंटर पर मुख्य रूप से घरों और अन्य स्थानों से एकत्रित सूखे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटने का काम किया जाता है। इसमें प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु, कांच और अन्य योग्य सामग्री को अलग किया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.