संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: आबादी के बीच संचालित कबाड़ के गोदाम और दुकानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में बिना फायर एनओसी के कबाड़ का कारोबार कर रहे 32 कबाड़ियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किए हैं। आबादी के बीच कबाड़ जमा होने से आग लगने समेत अन्य हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन ने कबाड़ियों से कारोबार से संबंधित जरूरी अभिलेख और फायर विभाग की एनओसी मांगी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की तैयारी है। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में कराए गए चिन्हांकन में 32 कबाड़ियों के प्रतिष्ठान सामने आए हैं। इनमें कई ऐसे स्थान बताए जा रहे हैं, जहां आबादी के बीच ही कबाड़ का भंडारण किया जा रहा है। कबाड़ में प्लास्टिक, कागज, टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग लगने की स्थिति में आसपास के मकानों तक खतरा...